जगदलपुरछत्तीसगढ

5 हजार सीटें खाली , 8 दिन में एक हजार छात्रों ने लिया दाखिला

जगदलपुर न्यूज़ छात्रों को दाखिले के लिए रियायत देते हुए 30 सितंबर से बढ़ाकर 9 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। बस्तर यूनिवर्सिटी समेत प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में दाखिले की तारीखें उच्च शिक्षा विभाग ने बढ़ा दी थी।इसका फायदा छात्रों को तो हुआ ही और कई कॉलेजों को भी हुआ है। पिछले 8 दिनों में ही बीयू के अलग-अलग कॉलेजों में एक हजार से ज्यादा छात्रों ने दाखिला लिया है।बस्तर यूनिवर्सिटी के करीब 41 कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स के फर्स्ट इयर के अलग-अलग संकायों के 13294 सीटों में से 8152 सीटें भर गई हैं और करीब 5142 सीटें अभी भी खाली पड़ी हुई हैं। 30 सितंबर की स्थिति में बीयू में करीब 7200 छात्रों ने दाखिला लिया था ऐसे में अतिरिक्त समय देने का फायदा हुआ और करीब एक हजार छात्रों ने इस छूट का फायदा उठाते हुए बीयू में दाखिला ले लिया है। इसके अलावा पीजी कोर्स के लिए आरक्षित 3337 में 2071 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। इनमें कई ऐसे कोर्स हैं जिनमें दाखिले सौ फीसदी के आसपास हुए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!