सूरजपुरछत्तीसगढ

गैरेज में आग लगी , जलकर खाक हो गईं 5 मोटरसाइकिलें

सूरजपुर न्यूज़ धमाका /// आज एक दोपहिया वाहन गैरेज में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। जब तक आग पर काबू पाया जा सकता, पांच मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो चुकी थी। घटना सूरजपुर शहर में नगर पालिका मुख्य मार्ग स्थित एक दोपहिया वाहन गैरेज में अचानक आग लग गई। आग की लपटों पर जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, बुझाने की तमाम कोशिशें की गईं।

लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना थाने और दमकल को दी। पुलिस और दमकल की टीमें वहां पहुंचकर आग पर काबू पा लेतीं, इससे पहले गैरेज में रखी 5 मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। आग किन कारणों से लगा, इसका पता अभी नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!