जयपुरदेशराजस्थान

कैबिनेट फेरबदल से पहले राजस्थान के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

जयपुर न्यूज़ धमाका /// मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल से एक दिन पहले अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जयपुर स्थित आवास पर शनिवार शाम सात बजे राजस्थान मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है।

रविवार को दोपहर 2 बजे सभी मंत्री प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाएंगे जहां सब कुछ तय होगा। नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण शाम चार बजे होने की संभावना है। बता दें कि शुक्रवार को राजस्थान के तीन मंत्रियों- राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, हरीश चौधरी और रघु शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा देने की पेशकश की। उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी संगठन में काम करने और अपने पदों से हटने की इच्छा व्यक्त की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को तीनों मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!