छतीसगढ़रायपुर

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 5 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, ऐसे लगाते थे चूना…

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज सायबर की टीम ने राजस्थान से इन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने 77 लाख की ठगी की घटना को अंजाम दिये थे।

दरअसल, पीड़ित अतुल बंसल ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 77 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना विधानसभा में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 324/23 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था। अपराध की अग्रिम विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी। विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई।

राजस्थान निवासी आरोपियों द्वारा विभिन्न बैंकों में अलग अलग नाम से खाता खुलवाकर अपने अन्य साथियों की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे। आरोपियों को 6 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1 सुरेश गुर्जर पिता रामकुंवार गुर्जर उम्र 34 वर्ष पता सरसडी थाना केकड़ी, अजमेर राजस्थान

2 अभिषेक जैन पिता धर्मीचंद जैन उम्र 35 वर्ष पता शाहपुरा, भीलवाड़ा राजस्थान

3 ओमप्रकाश सेन पिता कैलाशचंद सेन उम्र 38 वर्ष पता बड़गांव, भियान, अजमेर राजस्थान

4 सांवरलाल पिता बरदाराम उम्र 38 वर्ष पता सापला केकड़ी, अजमेर राजस्थान

5 बृजेश कुमार पटेल पिता पटेल योगेश भाई उम्र 30 वर्ष वर्तमान पता चंदपोल बाजार, जयपुर, राजस्थान

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!