जम्मू कश्मीरदेश

जम्मू कश्मीर : सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराए 3 आतंकी

जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// श्रीनगर में बीती रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। खास यह बात है कि सुरक्षाबलों और पुलिस की कार्रवाई में बीते 24 घंटों में श्रीनगर में मारे गए तीन आतंकियों को मिलाकर 9 आतंकवादियों का खात्मा हो गया है। श्रीनगर से पहले दक्षिण कश्मीर के दो जिलों में भी सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में छह आतंकियों को मार गिराया था।

श्रीनगर में गुरुवार को आतंकियों के खिलाफ चलाई जा रही सुरक्षाबलों की मुहिम पूरी हो गई है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों का खात्मा किया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी और एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया था। जिसके बाद इन सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

दक्षिण कश्मीर के दो जिलों हुईं दो मुठभेड़ों में दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत छह आतंकवादी मारे गये थे। इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया था कि मारे गए आतंकवादियों में जैश-ए-मोहमद के दो आतंकवादी भी शामिल हैं जो श्रीनगर के बाहरी इलाके में 13 दिसंबर को पुलिस की बस पर हमला करने में लिप्त थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!