सुकमाछत्तीसगढ

सुकमा : सीआरपीएफ के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव, कैंप में मचा हड़कंप

सुकमा न्यूज़ धमाका /// सुरक्षा पर तैनात जवानों पर तेजी से कोरोना अपना कहर बरपा रहा है. एक के बाद एक जवान कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं.सीआरपीएफ के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

जानकारी के अनुसार कुल कोरोना के 23 मरीज पॉजिटिव निकले हैं, जिसमें से 21 सीआरपीएफ के जवान हैं और 2 सिविलियन्स हैं. शाम तक और आंकड़ा बढ़ सकता है. अब तक जिले में कुल 95 एक्टिव मरीज हैं.

छत्तीसगढ़ में 6905 कोरोना के एक्टिव केस हैं. वहीं राजधानी रायपुर में आज 752 नए केस आए हैं. वहीं प्रदेश का हाल बुरा होते जा रहा है. लोगों में दहशत का माहौल है, बावजूद लोग बाजारों और भीड़-भाड़ वाले जगहों पर बगैर मास्क के घूम रहे हैं. प्रदेश में गुरुवार को 2400 नए कोरोना केस मिले थे. वहीं एक मरीज की मौत हुई है.

छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर ने कोरोना बुलेटिन जारी किया है. छत्तीसगढ़ में आज 48 हजार 832 सैम्पलों की जांच हुई, जिसमें 2400 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 4.91 प्रतिशत है.

प्रदेश के इन जिलों में 01 से 10 के मध्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें नारायणपुर से 01, दंतेवाड़ा, गरियाबंद एवं कोण्डागांव में 03-03, बेमेतरा एवं कबीरधाम में 06-06, बालोद में 08, महासमुन्द में 09 एवं बीजापुर में 10 कोरोना संक्रमित पाए गए.

प्रदेश के 19 जिलों में पॉजिटीविटी दर 4 प्रतिशत कम रही है. 9 जिलों कबीरधाम, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बेमेतरा, बलौदाबाजार, गरियाबंद, बालोद, महासमुंद, राजनांदगांव, मुंगेली, बलरामपुर, बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर, कोरिया, धमतरी, कांकेर, सूरजपुर एवं सरगुजा से पॉजिटिविटी दर 4 प्रतिशत कम रही.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!