भिलाईक्राइमछत्तीसगढ

2 युवक नकली पुलिस बनकर ,महिला के लाखों रुपए के जेवरात ले उड़े

भिलाई न्यूज़ धमाका /// 2 युवकों ने महिला के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है. भिलाई में रहने वाली एक महिला को 2 युवकों ने लाखों का चूना लगया है. महिला की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

पुलिस ने बताया कि वार्ड 34 काली माता पंडरी रायपुर निवासी सावित्री शर्मा अपने बेटे जयकुमार शर्मा के घर पदुमनगर भिलाई-3 आई थी. 6 फरवरी को सावित्री शर्मा अपने पोते के साथ पदुम नगर स्थित शिव मंदिर दर्शन करने गई थी. मंदिर से वापस लौटते वक्त 2 बाइक सवार युवकों ने खुद को पुलिस बताकर महिला को झांसा दिया.

2 युवकों ने खुद को पुलिस बताकर सावित्री शर्मा से कहा कि 2 दिन तक सोने की जेवारत नहीं पहनना है. जिसके बाद महिला ने दोनों हांथ के कंगन और गले की चैन उतारकर दे दी. दोनों आरोपियों ने उसी वक्त झोल करते हुए कागज की पुड़िया में गहने डालकर दे दिए. फ़िलहाल पुलिस दोनों की तलाश में जुट गयी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!