रायपुरछत्तीसगढ

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए 14 नये नाम हाईकमान जल्द लेना होगा निर्णय,कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक खत्म

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- रायपुर में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में चल रही बैठक खत्म हो गई है। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 लोगों के नाम चुनाव समिति को दिए गए। जिसमें छतीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, सप्तगिरी उल्का भी शामिल हुए है।

इस बैठक में भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए 14 दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई है। इसमें स्वर्गीय मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी का नाम भी शामिल है जो सबसे आगे है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि 15 तारीख को नामों पर फिर से प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी और उस दिन प्रत्याशी का नाम पर मुहर लगेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। भानूप्रतापपुर विधानसभा में जो उपचुनाव होने वाला है उसके बारे में बैठक आयोजित की गई जिसमें 14 नाम आए हैं और इन सभी 14 नामों में से पीएल पुनिया जी को सौंप दिया है और हाईकमान को अधिकृत किया है.

उसमें वे निर्णय लें प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा प्रदेश चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें भानूप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया गया। भानूप्रतापपुर विधानसभा से 14 नाम आए हैं।

14 नामों पर विचार किया गया और निर्णय लिया गया कि फिर से 14 नामों पर हम सर्वे कराएंगे। संगठन भी सर्वे करा रहा है। उस सर्वे के आधार पर हम नामों पर विचार करेंगे यह निर्णय लिया है और हमें लगता है कि 15 तारीख से पहले एक बार फिर से प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी इस बैठक में सर्वे में जो नाम आएगा उस नाम पर प्रदेश चुनाव समिति मुहर लगाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!