रायपुर

राजधानी आने वाली 11 फ्लाइट हुई रद्द, देखिए इस लिस्ट में कहीं आपकी फ्लाइट भी तो नहीं है शामिल

रायपुर न्यूज़ धमाका // प्रदेश में बारिश और खराब मौसम की वजह से बुधवार को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने वाली 11 फ्लाइट रद्द कर दी गई है. फ्लाइट रद्द होने की वजह ऑपरेशनल बताई गई है.

बता दें कि रद्द हुई फ्लाइटों में 10 इंडिगो एयरलाइंस की हैं. साथ ही विस्तारा एयरलाइंस की भी 1 फ्लाइट रद्द की गई है. रद्द फ्लाइटों में 2 दिल्ली, 2 मुंबई, 2 हैदराबाद, 2 कोलकाता, 1 बेंगलुरू और 1 प्रयागराज की फ्लाइट इंडिगो एयरलाइन ने रद्द की है. साथ ही विस्तारा एयरलाइन ने भी दिल्ली की 1 फ्लाइट रद्द की है. इसके पहले भी मंगलवार को भी इंडिगो की 8 फ्लाइट रद्द हुई थी.

सूत्रों की माने तो फ्लाइट रद्द होने का कारण यात्रियों का न मिलना है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों ने यात्रा कम कर दी है, जिसकी वजह से एयरलाइंस कंपनियों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं. जिसके बाद यह फैसला लिया गया है.

हालांकि इस मामले में एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोलर राकेश सहाय ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों की वजह से फ्लाइट रद्द की गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!