रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात संतोषी नगर में चाकूबाजी की घटना में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. जानकारी के अनुसार, राजधानी के संतोषी नगर इलाके में गुड्डा होटल के सामने चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें अज्ञात हमलावर ने डुंडा स्थित अवीवा ग्रीन सिटी निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद अमान खान को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया
टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई घटना की जांच में पुलिस जुट गई है. यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया .
चार आरोपी गिरफ्तार
