छतीसगढ़जशपुर

 छोटे भाई ने की अपने ही बड़े भाई की हत्या, आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार

जशपुर न्यूज़ धमाका –  जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के काडरों बगइझरिया में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को लाठी डंडे से वार कर मौत के घार उतार दिया. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, काडरों बगइझरिया निवासी विजय कुमार नाग ने थाने में लिखित शिकायत की है कि उनके ससुर कुल 5 भाई हैं. सबसे बड़े मृतक बोलचन्द नाग उनके ससुर हैं. शराब के नशे में आकर उनके ससुर आए दिन अपने भाइयों के साथ गाली गलौच करते थे. बीते दिन शराब के नशे में भाइयों के साथ गाली गलौच किया. इसी दौरान छोटे भाई आरोपी भगतु राम नागवंशी नाराज होकर हमेशा शराब पीकर गाली देते हो कहते हुए डंडे से बोलचन्द नाग के सर पर प्राणघातक वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया.

घायल बोलचंद को लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति होना पाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ पर आरोपी 55 वर्षीय भगतु राम ने लकड़ी से सर पर वार कर अपने भाई की हत्या करना स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!