छतीसगढ़जगदलपुर

 केदार कश्यप ने सुकमा में कहा की कवासी लखमा का सिर्फ बाथरूम ही 25 लाख का है, जबकि यहां लोगों के पास 25 हजार तक का घर भी नहीं है। 

जगदलपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप दो दिनों के सुकमा जिले प्रवास पर पहुंचे हैं। यहां वे कोंटा में आयोजित मतदाता आभार सम्मेलन में शामिल हुए। मंत्री श्री कश्यप ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 5 साल में कांग्रेस सरकार ने जनता को सिर्फ लूटने का काम किया। लखमा आलीशान घर में रहते हैं, सिर्फ उनका बाथरूम ही 25 लाख का है, जबकि यहां लोगों के पास 25 हजार तक का घर भी नहीं है। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि, यहीं पास में कवासी लखमा का आलीशान घर है और उनका बाथरूम सिर्फ 25 लाख का है। वहीं बस्तर और सुकमा के लोगों के पास 25 हजार का पूरा घर भी नहीं है। कवासी लखमा लोगों के सामने नाच कर हर बार धोखा देता है। लेकिन अब नाच कर फिर से धोखा देकर सरकार बनाने की कोशिश करेगा। लेकिन अब ये नहीं होने देना है। कांग्रेस सरकार ने 5 वर्ष में आप सभी को लूटा है।

वहीं मंत्री केदार कश्यप ने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी संविधान की किताब लेकर संसद में दिखा रही थी। राहुल गांधी की दादी ने संविधान को बदला है, पीएम मोदी ने नहीं बदला है। इसलिए हम 25 जुलाई को काला दिवस मना रहे है। पिछले 5 सालों में छतीसगढ़ में लुटेरों की सरकार थी। कांग्रेस को जनता से कोई मतलब नही है और कांग्रेस जनता को धोखा देती आ रही है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!