छतीसगढ़भिलाई

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर युवा कांग्रेस का फूटा गुस्सा, भिलाई में ED का पुतला दहन, दी तीखी चेतावनी

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर फूटा युवा कांग्रेस का गुस्सा, ED का पुतला दहन कर दी चेतावनी…

भिलाई न्यूज धमाका – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। भिलाई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पुतला दहन कर सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ED का राजनीतिक दुरुपयोग कर रही है और यह विपक्ष की आवाज़ को कुचलने का प्रयास है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के निवास का घेराव करेगी।


भाजपा पर “बदलापुर” की राजनीति का आरोप

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि:

“भाजपा ED को एक राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। कभी देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर, तो कभी भूपेश बघेल के जन्मदिन पर ED की कार्रवाई होती है। अब चैतन्य बघेल के जन्मदिन पर उनके घर पर ED पहुंच जाती है।”

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह सब “बदलापुर की राजनीति” है, लेकिन विपक्ष की आवाज़ ही जनता की आवाज़ है और युवा कांग्रेस उसे दबने नहीं देगी। भाजपा जितना दमन करेगी, युवा कांग्रेस उतनी ही ताकत से जनता के बीच जाएगी।


प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद:

पुतला दहन कार्यक्रम में कई प्रमुख युवा कांग्रेस नेता शामिल रहे, जिनमें शामिल हैं:

  • विभोर दुरगकर (जिला अध्यक्ष)
  • अर्जुन शर्मा (भिलाई नगर अध्यक्ष)
  • पलाश लिमेष (वैशाली नगर अध्यक्ष)
  • सीखा रॉय (प्रदेश सचिव)
  • शोएब (जिला उपाध्यक्ष)
  • सतनाम, भाष्कर, अमन सेठिया, अफ़ज़ल, आर्यन, दीपक पाटले, कबीर खान, शुभम वर्मा, हैदर, नितिन, आकाश, नवीन अग्रवाल, जय शर्मा, लक्षित, गजेंद्र, सागर, पिंटू आदि।

सैकड़ों कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए और ED के दुरुपयोग को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!