
फरसगांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-30 पर मांझीआठगांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद घायल युवक कार की छत पर लटक गया, लेकिन लापरवाह चालक ने कार नहीं रोकी। वह युवक को करीब 8 किलोमीटर तक घसीटता हुआ बोरगांव तक ले गया, जहां उसे फेंककर मौके से फरार हो गया।

इसी बीच बेकाबू कार एक पुल से जा टकराई, जिससे कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक का इलाज फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की विस्तृत जांच जारी है।



