रायपुरछत्तीसगढ

2018 में छत्तीसगढ़ में भाजपा का जो हाल हुआ वहीं गुजरात में होने जा रहा:- कांग्रेस

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनदं शुक्ला ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भानूप्रतापपुर उपचुनाव की चिंता करनी चाहिए जहां भाजपा ने बलात्कारी को प्रत्याशी बनाकर भानूप्रतापपुर की माता बहनों का अपमान किया है भानूप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जप्त होने की अपार संभावनाएं हैं अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनके नेतृत्व में पहला चुनाव है और पहले चुनाव में ही अरुण साव असफल साबित हो जाएंगे जब वह उपचुनाव में एक बलात्कारी को प्रत्याशी बनाए और उसके लिए वोट मांग रहे हैं,

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आंनद शुक्ला ने कहा कि गुजरात में परिवर्तन की लहर चल रही है गुजरात की जनता 27 साल की भाजपा सरकार से आता परेशान और नाराज हैं भाजपा नेता जो गुजरात मॉडल का ढिंढोरा पीटते हैं गुजरात के चुनाव में गुजरात मॉडल की चर्चा करने से भाग रहे हैं जनता भाजपा को सबक सिखाने तैयार बैठी हुई है 2018 में छत्तीसगढ़ में हुये विधानसभा चुनाव भाजपा का जो हश्र हुआ।

15 साल की सरकार के बाद भाजपा 15 सीट में सिमट गई वहीं स्थिति गुजरात में उत्पन्न हो गई है गुजरात की जनता का शोषण करने वाली भ्रष्ट कमीशनखोर भाजपा सरकार को बिदाई देने की तैयारी में है,प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनदं शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और आत्मअवलोकन करना चाहिए कि आखिर उनका केंद्रीय नेतृत्व उनको प्रदेश के बाहर जिम्मेदारी क्यों नहीं देती है और प्रदेश में भी उनको जिम्मेदारी देने से क्यों डरती है?

प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश के बाहर भी जिम्मेदारियां देती है और कांग्रेस के नेता अपनी जिम्मेदारियों को अक्षरश: पालन करते हैं भाजपा नेताओं को इसी बात का खीज है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उनके नेताओं को तवज्जो नहीं देता।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!