रायपुरछत्तीसगढ

राजीव भवन रायपुर में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:-छत्तीसगढ़ में 307 PCC डेलीगेट्स वोटिंग करेंगे रायपुर। राजीव भवन रायपुर में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग जारी है,मुख्यमंत्री समेत पीसीसी चीफ मोहन मरकाम प्रभारी महामंत्री रवि घोष सहित कई नेता वोट डाल चुके है.

डेलिगेट्स शाम 4 बजे तक वोट डाल सकेंगे। डेलिगेट्स PCC ऑफिस में जाकर मतपत्र पर अपनी पसंद के प्रत्याशी के आगे सही का निशान लगाएंगे और उसे फोल्ड करके मतपेटी में डाल देंगे।

बता दें कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार साल 1998 में वोटिंग हुई थी। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, लेकिन जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए। सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने पर गांधी परिवार को कभी कोई चुनौती नहीं मिली।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!