पेंड्राछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव का सातवीं कक्षा का छात्र विवेक देश भर में हुआ मशहूर ,उसके बेली डांस ने मचाई धूम , देखें विडियो

पेंड्रा न्यूज़ धमाका /// सरखोर के शासकीय मिडिल स्कूल कक्षा सातवीं के छात्र विवेक चतुर्वेदी का बेलीडांस का वीडियो इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है और व्हाटसएप्प से लेकर फेसबुक, इन्स्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफार्म पर धूम मचा रहा है। विवेक इतना पापुलर होने के बाद भी रोजाना की तरह स्कूल पढाई करने जा रहा है और लोग उसको ढूंढते हुये स्कूल और घर तक पहुंच रहे है।

एक ओर जहां दूसरे बच्चे पढ़ लिखकर कलेक्टर एसपी डॉक्टर इंजीनियर बनना चाहते हैं वहीं दूसरी तरफ विवेक पढाई के साथ ही साथ बेलीडांसर बनना चाहता है और डांस में ही कैरियर बनाना चाहता है। विवेक का आत्मविश्वास इतना कि वो विश्वविख्यात बेली डांसर नूरा फतेही के साथ भी डांस कर सकता है। ग्रामीण बालक विवेक ने इसकी ट्रेनिंग कहीं नहीं ली, और घर पर ही मोबाईल और टीवी में देखकर उसके मन में बैली डांसर बनने का ख्याल आया।

उसकी मां सुषमा चतुर्वेदी ने उसको डांस सिखाया और आज विवेक ने अपनी एक नयी पहचान बना ली है। विवेक दो भाई एक बहन के परिवार का है जिसके पिता ड्राईवर और माँ गृहणी हैं। विवेक ने बतलाया कि वो अब नूरा फतेही से मुकाबला कर सकता है और बेलीडांसर बनना चाहता है। वहीं विवेक बेलीडांस के साथ ही साथ हिपहॉप और अन्य डांस भी जानता है। विवेक की इस प्रतिभा को जो भी देखता है वो हैरतअंगेज रह जाता है और विवेक ने इस क्षेत्र को एक नयी पहचान दिलायी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!