छतीसगढ़पेंड्रा

पेंड्रा में बारिश का कहर: उफनते नालों में फंसे दो बाइक सवार, ग्रामीणों और JCB की मदद से बची जान

Bike riders stranded in heavy rain

पेंड्रा न्यूज धमाका – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीते 36 घंटों से हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर खतरे की स्थिति बन गई है। इस बीच दो अलग-अलग घटनाओं में बाइक सवार युवक उफनते नालों में फंस गए, जिनमें से एक को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दूसरे की बाइक बह गई।

भेड़वा नाला में युवक फंसा, ग्रामीणों ने बचाई जान

पहली घटना ग्राम परासी के भेड़वा नाला की है, जहां एक बाइक सवार युवक तेज बहाव में फंस गया। नाले का जलस्तर इतना ऊंचा था कि युवक खुद को संभाल नहीं पा रहा था। मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

दूसरी घटना में बाइक बह गई, JCB से की गई तलाश

दूसरी घटना कोटखर्रा गांव के भूलभूला नाला की है। सपनी निवासी पिंटू नामक युवक देर रात बाइक सहित नाले में फंस गया। हालांकि वह किसी तरह खुद को बचाने में सफल रहा, लेकिन उसकी बाइक तेज बहाव में बह गई। सुबह जेसीबी मशीन की मदद से बाइक की तलाश की गई, और काफी प्रयासों के बाद बाइक को बाहर निकाला गया।

लगातार बारिश से नेशनल हाईवे भी प्रभावित

पेंड्रा जिले में लगातार 36 घंटे से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। नेशनल हाईवे-45 पर यातायात अब तक बहाल नहीं हो पाया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से उफनते नालों को पार करने की कोशिश न करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!