उत्तर प्रदेशक्राइम

UP : सुहागरात के दौरान पति ने की हैवानियत की सारी हदे पार , दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तरप्रदेश न्यूज़ धमाका ///  इटावा जनपद क्षेत्र में पति ने सुहागरात के दौरान ऐसा काम किया, जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। दरअसर पत्नी का आरोप है कि पति ने सुहागरात के दौरान उसे नशीली दवाई खिलाई और दोस्तों के साथ उसका दुष्कर्मं किया। साथ ही उसके साथ मारपीट भी गई।

जब लड़की हालत खराब हो गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए।डॉक्टर ने बताया कि नवविवाहिता के इंटरनल पार्ट में इंजुरी है, उसकी हालत खराब थी। इलाज चल रहा है। साथ ही उसके शरीर में चोट के निशान भी थे। पुलिस के अनुसार विवाहिता के पिता कहा कि उसके पति ने गलत काम कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की है। इस पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

पीड़िता ने बताया कि 28 नवंबर को उसकी शादी चौबिया के पास एक गांव में हुई थी। 29 नवंबर को जब उसकी विदाई की गई तो ससुराल पहुंचने पर खूब नाच गाना हुआ और कंगन खोलने की रस्म भी हुई। शाम के समय जब वो अस्वस्थ हुई तो उसको उसके पति ने नशीली दवा खिला दी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि नशे की हालत में रात के समय उसके पति और कुछ लोगों ने उसके साथ गलत काम किया और उसे मारा पीटा भी गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया और ससुराल वाले फरार हो गए।

पीड़िता के चाचा ने बताया कि लड़की को इतना मारा कि वह बेहोश हो गई थी। अस्पताल में भर्ती करा कर ससुराल वाले भाग निकले। पिटाई से उसकी बच्चेदानी तक फट गई। महिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कजली गुप्ता ने बताया कि इस समय मरीज की हालत में सुधार है उसके अंदरुनी पार्ट में चोटें थीं। बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी डॉक्टर्स ने उस को कंट्रोल किया और उसका उपचार जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!