नई दिल्लीदेश

5 सदस्यीय समिति में किसान नेता राकेश टिकैत का नाम शामिल नहीं, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// सिंघु बोर्डर पर चल रही संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक में सरकार से बातचीत के लिए एक कमेटी गठित की गई है। जिसमें पांच किसान नेताओं को सरकार से बातचीत के लिए भेजा जाएगा। इस बैठक में एक बड़ी खबर मिली कि बातचीत के लिए जाने वाली कमेटी में राकेश टिकैत का नाम नहीं है।

अभी इस लिस्ट को फाइनल नहीं माना जा रहा है। इस कमेटी में शिव कुमार कक्का, गुरनाम सिंह चादुनी, युद्धवीर सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल और अशोक धवले का नाम तय किया गया है। किसान मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी। ऐसे में 5 सदस्यीय समिति में किसान नेता राकेश टिकैत का नाम शामिल नहीं है। किसानों ने साफ कहा है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी आंदोलन खत्म नहीं होगा।

5 सदस्यों का नाम सर्वसम्मति से लिया गया है। बैठक के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी पर गठित कमेटी हर मुद्दे पर सरकार से बात करेगी। 42 किसानों के संगठन एसकेएम ने कहा कि जायज मांगों को स्वीकार करने के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों किसान मोर्चा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिखे पत्र का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन सरकार ने हाल ही के दिनों में किसानों से बातचीत के लिए नाम मांगे थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!