छत्तीसगढरायपुर

11 नवंबर को बिलासपुर दौरे पर आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ में भाजपा ने महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाती श्रीनिवासन बिलासपुर आएंगी। दोनों महिलाओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्लाबोल के लिए रिचार्ज करेंगी।

11 नवंबर को होने वाले इस शक्ति प्रदर्शन में बीजेपी ने एक लाख महिलाओं की भीड़ जुटाने का दावा किया है। इधर, भाजपा की इस रैली और प्रदर्शन को रोकने लिए प्रशासन ने अनुमति का रोड़ा खड़ा कर दिया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा है कि भाजपा को रैली और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।

भाजपा ने साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस सरकार की चुनावी घोषणा पत्र, बेरोजगारी भत्ता का वादा याद दिलाने के लिए पहले रायपुर में युवा मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। ठीक उसी तरह अब भाजपा ने महिला मोर्चा के बैनर तले सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!