रायगढ़छत्तीसगढ

चार नग मोटर पंप चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- एसपी अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा एवं सम्पत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने संदिग्धों पर निगाह रखने एवं प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं ।

इस परिप्रेक्ष्य में एडिशनल एसपी संजय महादेवा एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा सूचना संकलन सुदृढ कर प्रभारियों को पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त सूचनाओं पर तत्काल रेड कार्यवाही का निर्देश दिया गया ।

इसी क्रम में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा हमराह स्टॉफ के साथ देहात पेट्रोलिंग पर थे, इस दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सिथरा, धरमजयगढ़ में कुछ व्यक्ति मोटर पंप बेचने के ग्राहक ढूंढ रहे हैं, तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ ग्राम सिथरा में दबिश दिया गया.

जहां ग्राम सिथरा का मानसिंह चौहान, जगरनाथ राठिया, प्रताप सिंह राठिया और ग्राम हाटी छाल का नरेंद्र कुमार साहू चार मोटर पंप पकड़े हुए मिले, मोटर पंप के संबंध में पूछताछ करने पर वे लोग कुछ दिनों पहले गांव आसपास पंप चोरी करना बताये ।

आरोपियों से 4 नग मोटर पंप कीमत करीब 50000 का जप्त कर मोटर पंप चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर आरोपी – मान सिंह चौहान पिता धनीराम चौहान उम्र 27 वर्ष, जगरनाथ राठिया पिता सनात राठिया उम्र 25 साल, प्रताप सिंह राठिया पिता शेर सिंह राठिया उम्र 30 वर्ष तीनों निवासी सिथरा थाना धर्मजयगढ़ और नरेंद्र कुमार साहू पिता झाड़ू राम साहू 26 साल निवासी हाटी थाना छाल के विरूद्ध थाना धरमजयगढ़ में धारा 41(1+4)CrPC/ 379 IPC के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा के साथ हमराह प्रधान आरक्षक एडमोन खेस, उमाशंकर धृतांक, आरक्षक धनेश्वर उरांव, पुष्पेन्द्र सिदार, अर्जुन एक्का और बिरबल टोप्पो की अहम भूमिका रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!