
रायपुर न्यूज़ धमाका – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा और अन्य भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात की।
जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा से सड़क मार्ग द्वारा रायपुर पहुंचे, जहां से वे हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस अल्पकालिक दौरे को संगठनात्मक मुलाकात और रणनीतिक चर्चा से जोड़कर देखा जा रहा है।
भाजपा नेताओं ने मंत्री प्रधान से मुलाकात कर राज्य में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि, इस मुलाकात को औपचारिक बताया गया है।



