झारखण्डदेश

झारखण्ड : नक्सलियों के दो गुट आपस में भिड़े , 48 राउंड चली गोलियां

झारखंड न्यूज़ धमाका /// लातेहार में दो उग्रवादी गुटों के बीच मंगलवार की सुबह मुठभेड़ हुई है. पलामू लातेहार सीमा पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद और तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के बीच मंगलवार को टकराव हो गया. जेजएमपी और टीएसपीसी सदस्यों के बीच जमकर फायरिंग हुई.

पलामू और लातेहार की सीमा पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद तथा तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के दस्ते के बीच करीब 48 राउंड फायरिंग हुई है. यह गोलीबारी पलामू लातेहार सीमा पर डोंकी गांव के पास हुई. इधर, सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है. फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई है.

मनिका थाना क्षेत्र का इलाका, जेजेएमपी और टीएसपीसी उग्रवादियों की शरणस्थली रहा है. मंगलवार को अचानक दोनों प्रतिद्वंद्वी उग्रवादी संगठन के सदस्य आमने-सामने आ गए. इस दौरान दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक फायरिंग हुई. बाद में दोनों संगठनों के उग्रवादी विपरीत दिशा में भाग गए. घटना की सूचना पर मनिका थाना पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई. पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंचती तब तक मुठभेड़ खत्म हो चुकी थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!