कर्नाटकदेश

कर्नाटक : हिजाब पहनी लड़की को देखकर लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

कर्नाटक न्यूज़ धमाका /// स्कूल-कॉलेज में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर विवाद लगातार जारी है. कुछ जगहों पर छात्रों द्वारा भगवा स्कार्फ पहनकर इसका विरोध भी किया जा रहा है. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भगवा शॉल पहने कुछ लोग बुर्का पहने लड़की के सामने नारेबाजी कर रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे छात्रों का एक समूह एक अकेली लड़की को घेरकर उसने सामने नारेबाजी कर रहे हैं. कुछ सीनियर लोग बीच-बचाव करने आते हैं. माहौल काफी गर्म दिखाई पड़ रहा है. वीडियो में भीड़ जय श्री राम के नारे लगाते हुए दिखती है. लड़की उन लोगों का मुकाबला करती है और जवाब में अल्लाहू अकबर के नारे लगाती है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!