धमतरीछत्तीसगढ

मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी न्यूज़ धमाका /// नगरी बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल चोरी मामले में सायबर सेल और नगरी पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. वही पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर लिया है

जानकारी के अनुसार 25 एवं 26 नवंबर की रात नगरी बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने 30 नग मोबाइल, ईयर फोन, चार्जर, पावर बैंक सहित गल्ले में रखे नकदी रकम 1200 रुपए कुल162870 रुपये को चोरी कर ले गया.मामले की शिकायत के बाद थाना नगरी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थीं इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही कुरुद निवासी भूपेंद्र साहू उर्फ बाऊ को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया. पूछताछ में संदेही ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने साथी के साथ मोबाइल दुकान के शटर तोड़कर मोबाइल व अन्य एसेसरीज चोरी कर आपस में बंटवारा करना स्वीकार किया.साथ ही आरोपी ने पूछताछ में ये भी बताया कि नवम्बर  में थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत बनिया पारा से एक्टिवा एवं थाना कुरूद अंतर्गत ग्राम नवागांव उमरदा से मोटरसाइकिल चोरी कर अपने घर में रखना स्वीकार किया।

आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के कुल 20 नग एंड्राइड मोबाइल कीमती करीबन 2,09,231 रु बरामद किया गया तथा आरोपी द्वारा घटना में इस्तेमाल 02 मोबाइल भी जप्त किया गया है।साथ ही चोरी की मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!