कोरबाक्राइमछत्तीसगढ

कोरबा : जीजा की बुरी नज़र से परेशान नाबालिग युवती ने आबरू बचाने के लिए उठाई लाठी , ले ली जान

कोरबा न्यूज़ धमाका ///खरमोरा के अटल आवास निवासी अमित सोनी उर्फ किडनी (28) का शव मंगलवार सुबह वहीं सड़क पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची तो अमित के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने डॉग स्क्वायड को भी बुलाया। डॉग ‘बाघा’ आसपास घूमा और फिर सीधा अमित की सास के घर में घुस गया। वहां उसकी 17 साल की साली पर कूद पड़ा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो हत्या का मामला खुल गया। दरअसल बदमाश अपनी नाबालिग साली पर बुरी नजर रखता था। देर रात घर में घुसकर उससे जबरदस्ती कर रहा था। अपनी आबरू बचाने को लड़की ने अपनी मां के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला। पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी कुंती बाई ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी की शादी अमित सोनी से हुई थी। आरोपी की हरकतों की वज़ह से वो इसे काफी पहले छोड़ गई। इसके बाद से ही अमित ने परेशान करना शुरू कर दिया था। कहता था कि मां-बेटी ने मिलकर उसकी पत्नी को भगवाया है। वह अपनी पत्नी की छोटी बहन 17 साल की साली पर बुरी नजर रखने लगा था। अक्सर घर में घुसकर उससे शारीरिक छेड़छाड़ करता और कहता कि उसके साथ पत्नी की तरह आकर रहे।

उसने आगे बताया कि अमित देर रात भी घर में घुस आया। इसके बाद साली से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। उसने विरोध किया तो जबरदस्ती हाथ पकड़ कर खींचने लगा और अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इस पर साली ने अपनी मां कुंती बाई के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। वह घर से बाहर भागा तो उसे सड़क पर भी पीटा। इस पर वह वहीं गिर पड़ा तो मां-बेटी घर में जाकर सो गए। सुबह उठे तो उसकी मौत का पता चला।

आसपास के लोगों ने बताया कि अमित की पहली पत्नी भी उसकी हरकतों से तंग आकर जान बचा कर भाग गई थी। पहली पत्नी से उसे दो बच्चे हैं। एक बच्चे को उसकी पत्नी ले जाने में सफल रही, जबकि दूसरे को मृतक बदमाश ने नहीं जाने दिया। बहरहाल सवाल ये है की अब उस बच्चे का क्या होगा

ALSO READ : कांकेर : जिला पंचायत से फाइल गायब , CEO ने थाने में की शिकायत

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!