रायपुरछत्तीसगढ

आज संत रविदास वार्ड क्र.70 के जय सतनाम पंथी पार्टी चंदनडीह को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय द्वारा वाद्य यंत्र किया गया भेंट

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों,समूहों,समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम एवं वाद्य यंत्र दिये जा रहे हैं साथ ही दिव्यांगजन एवं असक्षम लोगों को भी ट्रायसाईकिल,बैटरी चलित ट्रायसाईकिल,बैसाखी,व्हील चेयर जैसी सुविधाओं को भेंट किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज संत रविदास वार्ड क्र.70 के चंदनडीह (सरोना) में संचालित संस्था जय सतनाम पंथी पार्टी को वाद्य यंत्र भेंट किया गया जय सतनाम पंथी पार्टी द्वारा विधायक महोदय के समक्ष वाद्य यंत्र (02 नग मांदर) की मांग रखी गई थी,अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था को वाद्य यंत्र (02 नग मांदर) भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया

जिस पर विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा वाद्य यंत्र (02 नग मांदर) सप्रेम भेंट किया गया। इस दौरान जय सतनाम पंथी पार्टी (नवयुवक पंथी पार्टी) के अध्यक्ष डॉ. संतोष कोसरिया,गेंदलाल देशलहरे, भैरवलाल बंजारे,जलंधर देशलहरे, सुंदर लाल बंजारे,महेश टंडन एवं अमर सहित विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!