
रायपुर न्यूज़ कोरोना वायरस के 28 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि कोरोना से आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. वहीं प्रदेश में आज 42 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है.छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में 9 लाख 91 हजार 150 मरीज मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 332 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 560 लोगों की मौत हो चुकी है


