रायपुर

स्वच्छतम शहर बनाने एनजीओ,और आम लोगों की सोच सामाजिक में मिशन डायरेक्टर ने  

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव एवं स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की डायरेक्टर रूपा मिश्रा गुरुवार को रायपुर में खारुन नदी के तट पर महादेव घाट में संचालित स्वच्छता महा अभियान में शामिल हुईं। महापौर एजाज ढेबर ने भारत सरकार के अधिकारियों और विभिन्ना राज्यों से प्रतिनिधियों को रायपुर को स्वच्छतम शहर बनाने के लिए शहर के एनजीओ, सामाजिक और अन्य सभी संगठनों के साथ जनभागीदारी से किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

मिशन डायरेक्टर ने रायपुर के लोगों में अपने शहर के प्रति लगाव एवं उसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए एनजीओ सहित सभी की सोच, संकल्प और प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक, राज्य शहरी विकास अभिकरण के संचालक सौमिल रंजन चौबे सहित एनजीओ, यूनिसेफ, एनएसएस, एनसीसी के कैडेट्स शामिल रहे।

दीवारों पर रंग भरकर उन्हें दिया नया स्वरूप

मिशन डायरेक्टर मिश्रा ने महादेव घाट के पौराणिक इतिहास की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आकर्षक कलाकृति से अनुपयोगी दीवारों पर रंग भरकर उन्हें नया स्वरूप दे रहे हैं, उनसे मिलकर दीवारों को खूबसूरती देने स्वयं पेंटिंग में शामिल हुईं। महादेव घाट प्रांगण में नगर निगम रायपुर द्वारा संचालित कम्युनिटी टायलेट में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। रायपुर नगर निगम द्वारा अनुपयोगी कबाड़ से बनाई गई कलाकृतियों से भी वे रूबरू हुईं और इसके लिए नगर निगम की सराहना की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!