छतीसगढ़महासमुंद

महासमुंद में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

महासमुंद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां बीती रात ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और एक उनका मित्र शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी युवक शेरगांव के निवासी थे। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर गांव की ओर लौट रही थी और मोड़ पर अचानक महासमुंद की दिशा से आ रही बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना ने क्षेत्र में गहरा दुख और आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने मोड़ पर संकेतक और रफ्तार नियंत्रण के उपायों की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!