छतीसगढ़कोरबा

बच्चों को छोड़ बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी, पति को दी ‘नीले ड्रम’ में भरने की धमकी!

कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने दो छोटे बच्चों और पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जब पति ने विरोध किया तो महिला ने उसे “नीले ड्रम” जैसी दर्दनाक घटना की धमकी दे डाली।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। पीड़ित संजय जांगड़े (26) एसईसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी में वाहन चालक है। साल 2017 में उसने रूखसाना बानो से प्रेम विवाह किया था। दंपति के दो छोटे बच्चे भी हैं और उनका पारिवारिक जीवन सामान्य चल रहा था।

लेकिन कुछ महीनों से रूखसाना की नज़दीकियां सूरज महतो नामक युवक से बढ़ने लगीं, जो कोरबा के एक दुकान में काम करता है और मूलतः बिहार का निवासी है। पति संजय को शक हुआ, तो उसने पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई। कॉल रिकॉर्ड्स में खुलासा हुआ कि रूखसाना सूरज से घंटों फोन पर बातचीत करती थी।

धमकी ने उड़ा दिए होश

जब संजय ने रूखसाना को समझाने की कोशिश की तो उसने न केवल रिश्ता तोड़ने से इनकार किया, बल्कि उल्टा धमकी दी कि अगर वह रोकेगा तो उसका अंजाम मेरठ की “नीले ड्रम” हत्याकांड जैसा कर देगी। इतना ही नहीं, उसने बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस तक पहुंचा मामला

रूखसाना घर छोड़कर प्रेमी सूरज के साथ भाग गई, जिसके बाद संजय ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट मानिकपुर पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। पुलिस के बुलाने पर रूखसाना 6 जून को अपने बॉयफ्रेंड के साथ थाने पहुंची और बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

बच्चों की हालत दयनीय, पति मांग रहा इंसाफ

मां के इस फैसले के बाद दोनों बच्चे सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, संजय बार-बार थाने के चक्कर काट रहा है और अपने लिए न्याय व बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।


सवाल उठते हैं…

  • क्या पति और बच्चों की भावनाओं की कोई कानूनी सुनवाई होगी?
  • क्या महिला की धमकियों पर कोई आपराधिक कार्रवाई होगी?
  • क्या बच्चों की कस्टडी को लेकर कोई वैधानिक कदम उठाया जाएगा?

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!