भिलाईछत्तीसगढ

मैत्रीबाग में देखने हजारों लोग की लगी भीड़,आयोजित फ्लावर शो में रंग -बिरंगे फुल

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- आज यहां पर उन लोगों के लिए मंच दिया गया था जो गाना गाने के शौकिन थे। फ्लावर शो में पल्लवी रजत बरमाते विजेता, अंजना लाल उपविजेता, भास्कर निम्बलकर क्वीन आफ द शो रहे।बीएसपी के फ्लावर शो में रंगोली ने भी लोगों का ध्यान खींचा ।

भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्रीबाग में रविवार को आयोजित फ्लावर शो को देखने हजारों लोग पहुंचे। मैत्रीबाग में दिनभर लोग उपस्थित रहकर कार्यक्रम में शामिल हुए। कोरोना के कारण दो साल से फ्लावर शो का आयोजन बंद कर दिया गया था।

इसमें स्वर कोकिला स्व.लता मंगेशकर और बप्पी लहरी को भी श्रंदाजंलि दी गई थी। फ्लावर, फ्रूट, वेजीटेबल, फ्लोरल डेकोरेशन, अन्य स्टाल लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। मुख्य अतिथि ईडी माइंस रावघाट मानस बिस्वास ने फ्लावर शो का अवलोकन करने के बाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

अध्यक्षता ईडी पीएंडए केके सिंह ने की। अतिथियों ने भिलाई के लोगों के प्रकृति और पर्यावरण प्रेम की सराहना की। उद्यान विभाग के महाप्रबंधक डा.जीके दुबे ने अतिथियों को जानकारी दी। कार्यक्रम में डीजीएम डा.एनके जैन ने आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो वर्षों से नहीं हो पाया था फ्लावर शो का आयोजन।

स्पर्धाओं में ये रहे विजेता

शीबा हरवे, सैलिना लोगन, सकीरा खान, पल्लवी रजत बरमाते, पीएस सिदार,वीना महेन्द्र, बीएसपी इम्पलाइज रेसीडेंसियल हाउस गार्डन में पंकज अरवाल, भास्कर निंबलकर, माधुरी, रीतविका विजेता रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!