बिलासपुरछत्तीसगढ

नगर निगम की अनदेखी,गोकुलधाम में 62 डेयरी संचालकों की चल रही डेयरी में आ रही डेयरी संचालन में दिक्कत

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- गोकुलधाम में मौजूदा स्थिति में 62 डेयरी संचालकों की डेयरी चल रही है। लेकिन नगर निगम की अनदेखी की वजह से अब यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है। नाली, पानी और बिजली की सुविधा तक चरमरा गई है। ऐसे में डेयरी संचालन में दिक्कत आ रही है।

20 साल पहले शहर में संचालित होने वाली सभी डेयरी के लिए उसलापुर में गोकुलधाम बसाया गया। ताकि डेयरी संचालक बिना किसी परेशानी के अपनी डेयरी चला सके। शासन ने भी इसके विकास के लिए तीन करोड़ 25 लाख स्र्पये भी दिए। जिस राशि से पानी की टंकी, सड़क व नाली बनाई गई थी। लेकिन इसकी देखरेख पर कभी ध्यान नहीं दिया गया।वहीं , 20 साल बाद सड़क खराब हो चुका और नालियां टूट चुकी है।

इसके अलावा बार बार बोर खराब होने से पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अब गोकुलधाम में आधी अधूरी सुविधा के बीच में दिक्कतों में डेयरी का संचालन किया जा रहा है। जबकि नगर निगम से लगातार मांग की जा रही है कि गोकुलधाम का सुध लेते हुए फिर से आधारभूत सुविधाएं दी जाएं, ताकि डेयरी संचालन बिना परेशानी अपना व्यवसाय कर सकें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!