इंदौर,न्यूज़ धमाका :- पीएम फसल बीमा योजना के तहत अब योजना के दस्तावेज के रूप में किसानों को पहली बार इसकी पालिसी भी दी जा रही है। इंदौर जिले के बूढ़ी बरलाई गांव में आयोजित `मेरी पालिसी मेरे हाथ` कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के हाथों किसानों को यह पालिसी बांटी जाएगी।
कार्यक्रम में कुछ किसानों को सांकेतिक रूप से फसल बीमा की पालिसी का वितरण किया जाएगा। साथ ही चयनित फार्मर्स प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन (एफपीओ) को प्रमाण-पत्र भी बांटे जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग और अन्य कंपनियों द्वारा कृषि मेला और प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेले में किसानों को खेती में ड्रोन के उपयोग के बारे में भी बताया जाएगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर मंच पर पहुंचे। अभी मुख्य अतिथि शिवराजसिंह चौहान नहीं आए हैं। मंच पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने उनका स्वागत किया।



