उमारिया

कलेक्टर श्रीवास्तव से अभय के माता-पिता ने चर्चा की कलेक्टर ने दिया आश्वासन,अभय गुप्ता यूक्रेन देश में फंसा हुआ

उमरिया,न्यूज़ धमाका :-  उमरिया जिले के मानपुर का रहने वाला युवक अभय गुप्ता यूक्रेन देश मे फंसा हुआ है। युवक अभय गुप्ता यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। युवक ने वीडियो कॉलिंग कर यूक्रेन की भयावह स्थिति को बयां करते हुए बताया कि वो और उसके साथ करीब 450 भारतीय एक बंकर जैसे स्थान में है। इस स्थान को रूस की सेना ने चारो तरफ से घेर रखा है। जिससे अब वे कहीं भी नही निकल सकते।

मदद की आस: मानपुर निवासी गणेश गुप्ता के पुत्र अभय गुप्ता ने मदद की आस लगाई है। उन्होंने अपने माता-पिता के माध्यम से सरकार तक यह संदेश पहुंचाने की कोशिश की है कि उन्हें वहां मदद उपलब्ध हो सके। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से अभय के माता-पिता ने चर्चा की तो कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य शासन तक बात पहुंचा दी गई है और जल्द ही यूक्रेन में अभय को मदद उपलब्ध कराई जाएगी। अभय का परिवार मानपुर में कारोबार करता है। अभय के पिता गणेश गुप्ता बर्तन की दुकान का संचालन करते हैं जबकि उनके भाई मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!