भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों ने भरोसा जताया ,32 कर्मचारी ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- स्टील एंप्लाइज यूनियन इंटक के द्वारा दो साल के मान्यता में कोविड-19 के प्रकोप के उपरांत कर्मचारी हित में किए गए कार्य से प्रभावित होकर भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों ने भरोसा जताते हुए अनेक विभागों के 32 कर्मचारियों ने आज इंटक यूनियन ऑफिस आ कर सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।

कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष कर एवं महासचिव एसके बघेल एवं अतिरिक्त महासचिव संजय साहू ने सभी का इंटक गमछा पहनाकर स्वागत किया और सक्रिय सदस्य की प्रक्रिया पूरी की।

प्लेटमिल के राजेश भेलवा ने कहा इंटक यूनियन कोविड-19 क्रमण के समय भी कर्मचारियों के सहयोग के लिए यूनियन आफिस को खोल के रखा और सेक्टर – 9 में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था कराई और ए-3 एवं बी-3 वार्ड को कोविड-19 बनवाया एवं उस समय ज्यादा से ज्यादा एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए प्रबंधन एवं प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए ज्यादा से ज्यादा अनुदान दिलवाया।

प्लेटमिल के एस के ठाकुर ने कहा 400 स्क्वायर फीट तक के आवास लाइसेंस में करवाने से कर्मचारियों का सेवानिवृत्त के पश्चात आवास की समस्या दूर हुई यह कर्मचारियों के हित में किया गया बहुत बड़ा कार्य है। सब्जेक्ट टू वेकेशन एवं आवासों को डी ग्रेट करने से टाउनशिप में आवास की समस्या दूर हुई।एसपी -2 के चरण सिंह साहू, ने कहा कर्मचारियों को बड़ा आवास नहीं मिल पा रहा था।

मकान खाली रहने से अवैध कब्जा बढ़ रहे थे, इंटक यूनियन की पहल पर प्रबंधन सब्जेक्ट टू वेकेशन चालू किया एवं ने बड़े आवासों को डी ग्रेट कर कर्मचारियों को, बड़े आवास उपलब्ध करवाएं और बड़े आवासों को एक ग्रेट कम कर लोगों की पात्रता बढ़ा दी जिससे छोटे ग्रेट वालों को भी बड़ा आवास मिलने लगा!

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!