उमारियामध्यप्रदेश

11 हजार केवी की विद्युत लाइन टूट कर गिरने से बड़ी घटना में कई किसानों के खेतों में पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख  

उमरिया,न्यूज़ धमाका :- खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की विद्युत लाइन टूट कर गिरने से कई खेतों में पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह घटना उमरिया जिले के मानपुर जनपद क्षेत्र के इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम चंसुरा में हुई है। बुधवार की दोपहर हुई इस घटना में कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। बिजली के तार टूटने से हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें तत्काल जली हुई गेहूं का मुआवजा दिलाया जाए अन्यथा वे आंदोलन करेंगे।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक बिजली का तार काफी समय से टूटा हुआ था

इसके बावजूद विद्युत विभाग के लोग तार की मरम्मत के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे थे। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना भी दी थी। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम चँसुरा स्थित आदिवासी मोहल्ले से सटे कृषि क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई है।आग से नष्ट हुई फसल के ऊपर से 11हजार केवी की विद्युत प्रवाहित तार गुजर रहा टूटा हुआ तार तेज हवा के कारण खेत में गिर गया जिसके बाद आग लगी और पूरी फसल जलकर राख हो गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!