बस्तरछत्तीसगढ

बस्तर संभाग के पांच जिलों में होगी तेज बारिश

कुछ जगहों पैर आकाशीय बिजली गिरने का है अनुमान

जगदलपुर न्यूज़ बस्तर संभाग के 5 जिलों के लिए मौसम विभाग ने मंगलवार की शाम अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में संभाग के कांकेर, दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा व बीजापुर में बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज झमाझम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो कांकेर जिले में सबसे अधिक बारिश होगी। इसके लिए पहले से ही बंदोबस्त करने की सलाह भी दी गई है।इस मानसून बस्तर संभाग के कांकेर जिले में सबसे कम बारिश हुई थी। लेकिन पिछले 3-4 दिनों से कांकेर में मूसलाधार बारिश हो रही है। अंतागढ़ सहित अन्य इलाकों के नदी-नाले पूरी तरह उफान पर आ गए हैं। जिससे कोयलीबेड़ा सहित कई इलाकों के गांवों का संपर्क भी जिला मुख्यालय से कट गया है। मंगलवार को भी दिनभर इलाके में बारिश होती रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के अंदर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे इलाके के लोगों की भी चिंता बढ़ गई है। इधर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही है।

ऐसे बन रहे बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक एपी चंद्रा ने बताया कि, एक गहरा अवदाब उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे लगे हुए उत्तरी अंदरूनी ओडिशा के ऊपर स्थित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में लगातार आगे बढ़ते हुए अगले 48 घंटे में उत्तर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश को पार करते हुए कमजोर होने के बाद एक चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक दिशा, अहमदाबाद, इंदौर, होशंगाबाद, गहरा अवदाब के केंद्र, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।एक द्रोणिका दक्षिण गुजरात में स्थित चक्रीय चक्रवाती घेरा से उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे लगे उत्तर अंदरूनी ओडिशा तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक मध्य प्रदेश होते हुए स्थित है। जिससे बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश होगी। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

किस जिले में कितनी हुई बारिश

जिलाकितनी MM हुई बारिशकितनी MM होनी थीप्रतिशत कम या ज्यादा
बस्तर991.7MM1079.2MM-8%
दंतेवाड़ा1093.8MM1196.2MM-9%
सुकमा1473.3MM1023.4MM44%
बीजापुर1125.0MM1232.6MM-9%
कांकेर921.8MM1208.4MM-24%
कोंडागांव984.2MM1048.5MM-9%
नारायणपुर1098.8MM1119.4MM-2%

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!