छत्तीसगढजशपुर

खेत को लेकर हुआ विवाद, कलयुगी बेटे ने फावड़े से कर दी पिता की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर न्यूज़ धमाका – जशपुर से एक हैरान करने देने वाली घटना सामने आई है. यहां के बगीचा थाना क्षेत्र के अंर्तगत कुररोग गांव में एक सिरफिरे पुत्र ने अपने वृध्द पिता की फावड़े के वार से हत्या कर दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . वहीं आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बगीचा थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक के पड़ोस में रहने वाले उसके भतीजे फागुना राम सिंह नागवंशी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया की उसने बड़े पिता ठाकुर राम सिंह नागवंशी के आंगन में लड़ाई-झगड़ा करने का आवाज सुनाई दी, जब उसने उनके घर जाकर देखा तो ठाकुर राम का शव खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में पड़ा हुआ था. जब उसने ठाकुर राम के बेटे और उसके भाई संजय से घटना के बारे में पूछा तो उसने खूद पिता की हत्या की बात कबूल की,

मुम्बई जाना चाह रहा था आरोपी

संजय अपने पिता ठाकुर राम से मुम्बई जाने के लिए जिद कर रहा था, लेकिन ठाकुर राम ने उसे मुम्बई जाने से मना कर दिया. उन्होंने उसे गांव में ही खेती- किसानी करने का नसीहत दी और कहा कि खेती- किसानी के समय में मुंबई-दिल्ली जाने को कहते हो जबकि अभी खेतों में काम बाकी है. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद में हो गया. और संजय ने गुस्से में आकर आव देखा ना ताव और फावड़े से अपने पिता के सिर पर प्राणघातक ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे उसके पिता ठाकुर राम की मौके पर मौत हो गई. वहीं आरोपी को जल्दी जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!