रायपुरछत्तीसगढ

छत्‍तीसगढ़ में नया हेलीकाप्टर खरीदने की सुगबुगाहट, अगस्ता हेलीकाप्टर हो चुका है दुर्घटनाग्रस्त

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ में नया हेलीकाप्टर खरीदने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश का एकमात्र हेलीकाप्टर एडब्ल्यू-109 पावर दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है। इसके चलते सरकार ने यह तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो हेलीकाप्टर खरीदारी की प्रक्रिया थोड़ी जटिल होगी। राज्य सरकार को बजट में इसका प्रविधान करना पड़ेगा। सरकार इस बार मध्यम श्रेणी का एयरबस हेलीकाप्टर खरीद सकती है।

आसान नहीं होगी खरीदी की प्रक्रिया, सरकार को बजट में करना पड़ेगा प्रविधान

इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने अपने कार्यकाल में हेलीकाप्टर खरीदने की तैयारी की थी। बाद में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर की खरीदी विवादों में पड़ जाने के कारण खरीदी नहीं की जा सकी। हेलीकाप्टर खरीदने के लिए तकनीकी क्षमता और माडल तय होने के बाद ही निविदा की प्रक्रिया होगी। इसके पहले बजट में प्रविधान करना पड़ेगा। यह पूरी प्रक्रिया ग्लोबल निविदा के जरिए ही हो सकती है।

बता दें कि 12 मई की रात एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान प्रदेश का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई थी। सरकार ने यह हेलीकाप्टर 2007 में खरीदा था। यह प्रदेश का एकमात्र हेलीकाप्टर होने से इसकी आवश्यकता भी महसूस की जा रही है। विमानन संचालक नीलम एन. एक्का ने कहा कि हेलीकाप्टर की खरीदी के लिए अभी तक प्रस्ताव नहीं आया है। यदि खरीदी होती है तो इसमें अभी वक्त लगेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!