बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

युवक ने मामूली बात पर प्रेमिका को पीट-पीटकर मार डाला

Story Highlights
  • खास बात - आरोपी अनिकेत के रिश्तेदार कठौतिया गांव में रहते हैं। इसके चलते उसका गांव आना-जाना बना रहता था। इस दौरान उसकी युवती से मुलाकात हुई और दोनों में बातचीत होने लगी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। युवक व युवती के परिजन भी उनकी शादी तय करने के लिए राजी हो गए। उन्होंने रिश्ता भी तय कर दिया था। अगस्त में अनिकेत उसे भगाकर अपने साथ ले आया था। तब से दोनों साथ रह रहे थे।

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के कठौतिया निवासी सविता कोल का प्रेम प्रसंग बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम बिटकुली में रहने वाले अनिकेत कोल से चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे। एक-दो माह में ही उनकी शादी होने वाली थी। लेकिन अगस्त माह में मृतक सविता कोल अपने प्रेमी अनिकेत के साथ भाग कर उसके साथ उसके गांव चली गयी। परिजनों ने भी रिश्ता पक्का होने और विवाह होने की परिस्थितयों को देखते हुए कोई विवाद नहीं किया। और दोनों एक साथ रहने लगे। 21 सितंबर की रात अनिकेत ने सविता के पिता व परिजनों को सूचना दी कि बीमारी से उसकी मौत हो गई है। लड़की के परिजनों को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ, 22 सितंबर को परिजन बिटकुली गांव पहुंचे। और पुलिस में शिकायत की। एक महीने बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में अंदरुनी चोट व सीने में खून जमने से युवती की मौत होने की बात सामने आई। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिकेत के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!