छतीसगढ़रायपुर

छात्रा ने मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज — केबिन में बुलाकर करते थे ‘बैड टच’

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज के एक प्रोफेसर पर छात्रा ने यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर मौदहापारा थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा उन्हें बार-बार अपने केबिन में बुलाते थे और वहां ‘बैड टच’ जैसी हरकतें करते थे। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो उसे इंटरनल परीक्षा में फेल करने की धमकी दी गई।

छात्रा ने यह भी बताया कि प्रोफेसर कॉलेज की अन्य छात्राओं के साथ भी डिजिटल माध्यमों से छेड़छाड़ करते थे और यह सिलसिला करीब एक साल से चल रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 75(2), 75(3) के तहत एफआईआर दर्ज की है। रायपुर पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

विदेश यात्रा की तैयारी में था आरोपी प्रोफेसर

मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है कि आरोपी प्रोफेसर जल्द ही एक अंतरराष्ट्रीय मीटिंग में शामिल होने के लिए चेक गणराज्य (Czech Republic) जाने वाला था और उसकी एयर टिकट पहले ही बुक हो चुकी थी। ऐसे में पीड़िता की ओर से शिकायत सामने आना और जांच शुरू होना, मामले को और भी संवेदनशील बना रहा है।


महिला सुरक्षा पर उठते सवाल

शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह की घटनाएं छात्राओं की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। एक तरफ जहां प्रोफेसर जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों से छात्रों को मार्गदर्शन और संरक्षण की अपेक्षा होती है, वहीं जब ऐसे ही लोग उत्पीड़न के आरोपों में घिरते हैं, तो यह पूरे शिक्षा तंत्र के लिए एक चिंता का विषय बन जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!