रायपुरछत्तीसगढ

सड़क सड़क पर आ गई है – धरम लाल कौशिक

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- पूरे प्रदेश में सड़क खस्ताहाल स्थिति में है इन्ही समस्याओं को लेकर घर घोड़ा से रायगढ़ तक प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में 3 दिन की भाजपा ने पदयात्रा निकाली है,

पदयात्रा में उनके साथ सांसद गोमती साय उमेश अग्रवाल व आज धरमलाल कौशिक शामिल होने पहुंचे भाजपा नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़के सड़क पर आ गई है सरकार उन्हें बनवाने की स्थिति में नहीं है।

जनता को दिखाने के लिए अधिकारियों को डांट फटकार करने या हटाने से काम नहीं चलेगा उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रमन सरकार में पूरे प्रदेश में सड़के बनी आज भूपेश सरकार उसे मरम्मत करने की स्थिति में भी नहीं है बजट में मरम्मत के लिए जो राशि स्वीकृत होती है।

उसका इन्होंने प्रावधान ही नहीं किया है पहले तो यह मरम्मत के लिए पैसा बजट में शामिल नहीं करते हैं जहाँ बजट में जब जो पैसा शामिल करते हैं उसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति नहीं देते हैं,

अगर बजट स्वीकृति होती है तो उसके बाद काम नहीं होता है बरसात के बाद अगर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो वह चलने लायक नहीं रहेंगी खराब सड़कों से होने वाली परेशानियां के प्रति मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकर्षित करने व उन्हें चेतावनी देने के लिए यह पदयात्रा निकाली जा रही है अभी इस पर यात्रा के बाद कलेक्टर का घेराव होगा अगर इसके बाद भी मुख्यमंत्री सड़क नहीं सुधारते हैं तो इससे बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!