छत्तीसगढरायपुर

2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा भी जुमला निकला :- सुशील आनंद शुक्ला

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा भी जुमला निकला प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2016 में यूपी के बरेली में देश के किसानों से वायदा किया था 2022 तक देश के किसानों की आय दुगुनी करने उनकी सरकार नीति बनाएगी।

किसानों की आय दुगुनी तो नही हुई 2016 से 2022 हर साल किसानों की आय में 1.5 प्रतिशत की कमी हुई है जबकि इसके विपरीत जब देश मे यूपीए की सरकार थी हर साल किसानों की आय में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि होती थी। यह दोनों तुलना यह सिद्ध करने के लिए पर्याप्त है कि कौन किसान हितैषी है कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा मोदी ने किसानों से यह भी वायदा किया था कि किसानों की उपज का निर्धारण स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप किया जाएगा लेकिन आज किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य कृषि लागत मूल्य से कम है देश के किसान जब समर्थन मूल्य के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहे थे।

तब मोदी सरकार उन पर लाठियां चलवा रही थी उनके मार्गो में कांटे खीले बिछवा रही थी 700 किसान मर गए मोदी सरकार निरंकुश बनी रही प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा मोदी सरकार को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीखना चाहिए किसानों के हित में कैसे फैसले लिए जाते है आज छत्तीसगढ़ में किसानों को उपज भरपूर कीमत 2640 मिल रहा राजीव गांधी किसान न्याय में 9000 और 10000 रु प्रति एकड़ मिल रहा कृषि मजदूरों को 7000 रु मिल रहा छग में खेती फायदे का काम है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!