छत्तीसगढरायपुर

हसदेव अरण्य को लेकर प्रदेश में हो गई सियासत तेज,छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर भाजपा ने जमकर साधा निशाना:-पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- हसदेव अरण्य को बचाने के लिए एक ओर ग्रामीण कर रहे हैं तो वहीं इसे लेकर प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा ने हसदेव अरण्य के मुद्दे पर छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, हसदेव अरण्य के मामले को लेकर आज पूरे देश में रोष है। बीजेपी नेता ने सीएम भूपेश पर हमला बोलते हुए कहा, छत्तीसगढ़िया के बारे में बात करने वाले आज हसदेव मामले पर चुप क्यों है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, हसदेव में 4 लाख पेड़ कटेंगे। हसदेव में 55 लाख मीट्रिक टन कोयला है। उहोंने तंज कसते हुए कहा कि अपने नेता को उपकृत करने लिए छोटा भाई बलि पर चढ़ा रहा है।

बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, आक्सीजन ज्यादा जरूरी है या कोयला। उन्‍होंने कहा, पेड़ों के कटने से इसके कई दुष्‍प्रभाव देखें जाएंगे। एक ओर जहां पेड़ कटेंगे तो तापमान और भी बढ़ जाएंगे। हसदेव बांगो डेम सबसे बड़े डैम है। पेंड़ कटने से डेम सुख जाएंगे। इतना ही नहीं पेड़ काटने से कार्बनडाइ आक्साइड बढ़ जाएगी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!