रायपुरछत्तीसगढ

रमन सरकार में रतलाम और प्रतापगढ़ के लोग खनिज परिवहन करते थे और छत्तीसगढ़ियों का हाथ खाली रहता है

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व के रमन सरकार के दौरान खनिज परिवहन का कार्य रतलाम और प्रतापगढ़ के लोग करते थे और छत्तीसगढ़ के लोग खाली बैठे रहते थे, अब सिस्टम सुधारने के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों को खनिज परिवहन का कार्य मिला है तो भाजपाइयों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व के रमन सरकार के दौरान खनिज से जितना राजस्व प्राप्त होता था उससे 10 गुना ज्यादा खनिज से राजस्व सरकार को प्राप्त हो रही है यह सब खनिज से संबंधित सिस्टम को सुधारने के बाद ही हो पाया है।

इससे समझ में आता है कि पूर्व की रमन सरकार की कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और अपने चहेते को खनिज परिवहन का कार्य देने के चलते राज्य के खजाने को भारी चोट पहुंचा है। पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रवक्ता राजेश मूणत को बताना चाहिए जब वर्तमान में खनिज से मिलने वाला राजस्व पूर्व सरकार के दौरान मिलने वाले राजस्व से 10 गुना ज्यादा है तो ऐसे में भ्रष्टाचार किसने किया है ?

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं को हवाहवाई बात करने की आदत है धरातल का ज्ञान नहीं है, पहले राजेश मूणत धरातल पर जाकर जानकारी इकट्ठा कर ले उसके बाद बयानबाजी करें। प्रदेश की जनता को पता है 15 साल के भाजपा शासनकाल में कोई ऐसा सरकारी दफ्तर नही था.

जहाँ सामानों की सप्लाई से लेकर प्रिंटिंग के काम, निर्माण कार्य ठेकेदार भाजपा समर्थित लोग थे, छत्तीसगढ़ से बाहर के लोग करते थे आज सभी काम छत्तीसगढ़ के लोग कर रहे हैं यहां के छोटे मंझोले व्यापारी ठेकेदार प्रिंटर्स कर रहे हैं तो भाजपा नेताओं को तकलीफ क्यों हो रहा है?

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!