छतीसगढ़रायपुर

नए DGP ने सीएम साय से की मुलाकात : मुख्यमंत्री ने नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं, कानून व्यवस्था पर बल देने का दिया जोर 

New DGP Arun Dev Gautam arrived to meet CM Vishnudev Sai

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नए DGP अरुण देव गौतम ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में सीएम विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। सीएम श्री साय ने श्री गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग, जनसहभागिता और अनुशासित पुलिसिंग के माध्यम से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने पर बल दिया।

उल्लेखनीय है कि, कल नवनियुक्त डीजीपी अरुण देव गौतम ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद हमारे सहयोगी चेनल आईएनएच 24*7 से खास चर्चा में उन्होंने कहा कि, पुलिस की प्राथमिकताओं में बेसिक पुलिसिंग और कानून व्यवस्था रहेगी। उस दिशा में जो बाधा है, हम उससे लड़ेंगे। नक्सलवाद से हम पूरी मुस्तैदी से लड़ रहे हैं। केंद्र और राज्य के निर्देश के अनुसार हमारे जवान मोर्चे पर डटे हैं। लोग नक्सल विचारधारा को अब समझ चुके हैं। लोग अब उनसे दूरी बना रहे हैं और धीरे- धीरे नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। 

जुनेजा का कार्यकाल हुआ समाप्त 

उल्लेखनीय है कि, DGP अशोक जुनेजा का कार्यकाल 4 फरवरी की शाम 5 बजे खत्म हो गया। शाम 6 बजे अशोक जुनेजा ने नए डीजीपी अरुणदेव गौतम को चार्ज दिया। अपने विदाई समारोह पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था सुदृढ़ की गई, अपराध नियंत्रण किया गया जो सराहनीय है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!