
भोपाल न्यूज़ धमाका // मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बाद अब बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. प्रदेश में 24 घंटे बाद मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना जताई है. अब मप्र में कोहरे के साथ बादल छाने की भी उम्मीद है.
मौसम विभाग के मुताबिक शहडोल संभाग के कई जिलों में ओले गिर सकते हैं. इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में बारिश हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने जा रहा है, जिसके चलते बारिश के आसार है.
भोपाल मौसम विभाग ने 27 दिसंबर से मप्र के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. ऐसे में लोगों को ठंड परेशान करेगी. हालांकि माना जा रहा है कि बरसात होने से सूखी ठंड से निजात मिल जाएगी. वहीं दूसरी ओर मौसम के इस बदलाव का सेहत पर भी असर पड़ सकता है.
