भिलाईछत्तीसगढ

विधायक ने कहा:-अगली बार वे समाज के भवन कार्यक्रम में आयेंगे,समाज के लोग भवन की मांग

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-कसौंधन वैश्य समाज भिलाई द्वारा होली मिलन समारोह कैलाश नगर मे आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि कसौंधन वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महासचिव सुनील गुप्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष नमित गुप्ता ने कहा कि 17 वर्षों से समाज के भवन के लिए समाज प्रयासरत है मगर सफलता नहीं मिल पा रही है ।

विधायक से की समाज के लिए भवन की मांग की गई। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि अगली बार जब मैं कार्यक्रम में आऊंगा तो आपके समाज के भवन में कार्यक्रम होगा।विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि वर्षों से मैं आपके समाज के कार्यक्रम में आ रहा हूं । अगली बार जब मैं आपके समाज के कार्यक्रम में आऊंगा तो आपके समाज के भवन में कार्यक्रम होगा। समाज को पूर्व अध्यक्ष शारदा गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष योगेश गुप्ता ने भी संबोधित किया।

होली मिलन समारोह में बधाों ने गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि समाज को उन्नति की राह में कैसे ले जाना है यह आप सभी को निर्णय करना है। आने वाले तीन व चार दिसंबर को रायपुर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष नारायण गुप्ता ने कहा कि समाज को संगठित करने की आवश्यकता है लोगों को जोडने की आवश्यकता है ।

गरीब तबके को उन्नात करना समाज का कार्य है

राष्ट्रीय महासचिव सुनील गुप्ता ने कहा कि समाज के घर-घर तक सामाजिक कार्यों को पहुंचाना समाज के गरीब तबके को उन्नात करना समाज का कार्य है। समाज की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभा गुप्ता एवं भिलाई समिति ने विधायक देवेंद्र यादव को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात फूलों की होली खेली गई।

इस अवसर महिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सुभाष गुप्ता, विजय गुप्ता, ब्रिज नारायण गुप्ता, नीतू गुप्ता, नेहा गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जवाहर गुप्ता, पूनमचंद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, महिला मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिता गुप्ता, प्रभा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, नेहा गुप्ता, माया गुप्ता, सोनम गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!